मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

अंविथा नरेंद्र ने प्लेआफ में वाणी में पछाड़ को डब्ल्यूपीजीटी में दूसरा खिताब जीता

मैसूरू। अंविथा नरेंद्र ने दबाव में शानदार संयम का परिचय देते हुए अनुभवी वाणी कपूर को रोमांचक प्लेआॅफ में पछाड़ कर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के सातवें चरण का खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु की युवा गोल्फर अंविथा के करियर का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अंविथा नरेंद्र ने प्लेआफ में वाणी में पछाड़ को डब्ल्यूपीजीटी में दूसरा खिताब जीता
अंविथा नरेंद्र ने प्लेआफ में वाणी में पछाड़ को डब्ल्यूपीजीटी में दूसरा खिताब जीता

मैसूरू। अंविथा नरेंद्र ने दबाव में शानदार संयम का परिचय देते हुए अनुभवी वाणी कपूर को रोमांचक प्लेआॅफ में पछाड़ कर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के सातवें चरण का खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु की युवा गोल्फर अंविथा के करियर का यह दूसरा खिताब है। अंविथा ने आखिरी नौ होल में शानदार वापसी करते हुए अनुभवी वाणी कपूर को दूसरे प्लेआॅफ होल में हराया।

अंविथा ने अंतिम दिन एक-अंडर 69 का कार्ड खेला, जबकि वाणी ने छह-अंडर 64 का शानदार कार्ड खेला जिससे दोनों खिलाड़ियों को स्कोर एक समान 210 हो गया। अंविथा ने इसके बाद शुरुआती प्लेआॅफ के बारबरी पर छूटने के बाद दूसरे प्लेआॅफ होल पर बर्डी लगाकर खिताब जीत लिया। यह 20 साल की खिलाड़ी अंविथा का इस टूर में दूसरा खिताब है, इससे पहले उन्होंने 2024 में भी जीत दर्ज की थी।