मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

मुस्तफा के दो गोल से यूपी पुलिस की 3-0 से जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

लखनऊ,पायनियर। जिला फुटबॉल लीग के तहत चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में यूपी पुलिस ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दिन के पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मुस्तफा के दो गोल से यूपी पुलिस की 3-0 से जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

लखनऊ,पायनियर। जिला फुटबॉल लीग के तहत चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में यूपी पुलिस ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दिन के पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

एलडीए आशा क्लब की ओर से प्रियांशु ने 18वें और देवेश ने 25वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज ने शानदार वापसी करते हुए अशफाक ने 37वें और विकास ने 44वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर समाप्त कराया।

दूसरे मैच में यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब को 3-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। यूपी पुलिस की ओर से मुस्तफा ने 47वें और 49वें मिनट में लगातार दो गोल किए, जबकि राहिल ने 53वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। आज के मुकाबले में पहला मैच टीएफए (ए) और लखनऊ एरो क्लब के बीच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला लखनऊ फाल्कन रिजर्व और टेक्ट्रो क्लब के बीच शाम 4:30 बजे से होगा।