मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

रिश्तों को शर्मसार करने का आरोप:दामाद ने सास को भूसे के बोंगे में जिंदा जलाया

पीलीभीत।अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जिठनियां में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर शव को भूसे के बोंगे में जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप अपने जीजा पर लगाया है। पुलिस ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
रिश्तों को शर्मसार करने का आरोप:दामाद ने सास को भूसे के बोंगे में जिंदा जलाया

पीलीभीत।अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जिठनियां में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर शव को भूसे के बोंगे में जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप अपने जीजा पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव जिठनियां निवासी सुरेश ने थाना अमरिया में दी तहरीर में बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां मोहन देई के पति नत्थू लाल की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में तीन बेटे थे, जिनमें छोटे बेटे की करीब डेढ़ वर्ष पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी। वर्तमान में सुरेश अलग रहता है, जबकि उसका भाई माखन लाल अपनी मां के साथ रहता था। मजदूरी के सिलसिले में वह अक्सर गजरौला थाना क्षेत्र के गांव स्वार पिपरिया स्थित अपने जीजा महेंद्र के यहां चला जाता था।
बताया जाता है कि गांव निवासी नन्ने लाल के भूसे के बोंगे में 31 जुलाई को आग लग गई थी। इस मामले में नन्ने लाल ने एक अगस्त को महेंद्र निवासी हरहरपुर धुरा, थाना अमरिया के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने महेंद्र की तलाश में कई बार दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला ।

इसी बीच जब माखन लाल घर लौटा तो उसकी मां घर से गायब थी । काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। संदेह होने पर उसने जले हुए भूसे के ढेर में खोजबीन की, जहां राख में हड्डियां और हाथ के तीन कंगन मिले। कंगनों के आधार पर परिजनों ने मोहन देई की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राख से मिले अस्थि अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिए। बरामद कंगनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।मृतका के बड़े बेटे सुरेश ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा महेंद्र ने उसकी मां की हत्या कर शव को भूसे के बोंगे में जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि मौके से बरामद हड्डियों समेत अन्य अवशेषों को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष किसके हैं और मौत का वास्तविक कारण क्या है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-अदनान खान

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →