मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में यूपी के बालकों ने जीता रजत पदक

4×100 मीटर मेडले रिले में 13-14 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने 2:09.69 मिनट का समय निकालकर हासिल की दूसरा स्थान लखनऊ, पायनियर। 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश की 13-14 वर्ष आयु वर्ग की बालक टीम ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में यूपी के बालकों ने जीता रजत पदक
42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में पदक व प्रमाणपत्र के साथ यूपी की टीम।

4×100 मीटर मेडले रिले में 13-14 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने 2:09.69 मिनट का समय निकालकर हासिल की दूसरा स्थान

लखनऊ, पायनियर। 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश की 13-14 वर्ष आयु वर्ग की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। यूपी की टीम ने 2 मिनट 09.69 सेकंड का समय दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश की विजेता टीम में राज चौहान (स्पोर्ट्स हॉस्टल, लखनऊ), आयुष सोनकर (स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई), मानस सिंह (स्पोर्ट्स हॉस्टल, लखनऊ) और राघव यादव (कुशीनगर) शामिल रहे।इस स्पर्धा में बंगाल की टीम ने 2:09.15 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक की टीम 2:09.75 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही।उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए आगामी स्पर्धाओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।