मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित

पायनियर संवाददाता। जहानाबाद पीलीभीत

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जहानाबाद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सदर नताशा गोयल ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, ताजियादारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

एएसपी विक्रम दहिया ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने की अपील की। वही सीओ सदर नताशा गोयल ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *