स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

82 लाख रुपये कीमत के 411 गुम-चोरी मोबाइल बरामद

सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल

82 लाख रुपये कीमत के 411 गुम-चोरी मोबाइल बरामद

बरेली। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने सितंबर में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 411 गुम एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। 

बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया।पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक चलाए गए अभियान में अब तक कुल 3506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। 

इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये है।सुभाषनगर पुलिस ने सबसे अधिक 42 मोबाइल किए बरामदसितंबर में थानावार बरामदगी में सुभाषनगर थाना 42 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा। बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27, बारादरी से 23, कोतवाली से 20, फरीदपुर से 19, मीरगंज और भमोरा से 18-18 मोबाइल बरामद किए गए।उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज ईस्ट, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया की साइबर टीमों को 1500-1500 रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें