स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

68,500 शिक्षक भर्ती: ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के नारों से गूंजा मंत्री आवास, CM से मुलाकात के आश्वासन पर शांत हुए अभ्यर्थी

68,500 शिक्षक भर्ती: ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के नारों से गूंजा मंत्री आवास, CM से मुलाकात के आश्वासन पर शांत हुए अभ्यर्थी

लखनऊ। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के पीड़ित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया। मंत्री के दरवाजे पर बैठकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के नारे लगाए। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मंत्री ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए अंदर बुलाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि वर्ष 2018 में निकाली गई इस भर्ती में नियम के तहत चार आरक्षित श्रेणियों को दिए जाने वाले 5% छूट का लाभ नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों की मांग है कि उत्तीर्ण अंक 150 में से 60 (यानी 40%) मानकर परिणाम को दोबारा संशोधित किया जाए और 5% छूट के आधार पर नई चयन सूची जारी की जाए।

  • मंत्री ने मांगे दस्तावेज, दिया समय का भरोसा

अभ्यर्थियों का उग्ररुख देखकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर खुद उनसे मिलने बाहर आए। उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुना और कहा, "आप सभी अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करें। मैं जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर आप लोगों की उनसे मुलाकात करवाऊंगा और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा।" मंत्री के इस आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें