स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

गाजियाबाद में 6 करोड़ से संवरेंगे 6 सामुदायिक भवन

गाजियाबाद में 6 करोड़ से संवरेंगे 6 सामुदायिक भवन

गाजियाबाद। नगर निगम शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छह स्थानों पर सामुदायिक भवनों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। इन परियोजनाओं पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महापौर सुनीता दयाल के मुताबिक सभी छह सामुदायिक भवनों को इसी वर्ष जनता के उपयोग के लिए समर्पित करने का लक्ष्य है।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि सामुदायिक भवन आम लोगों की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। स्थानीय पार्षदों की ओर से लंबे समय से इनकी मांग की जा रही थी। लोगों को शादी, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए निजी फार्महाउस या बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है, जिनका किराया कई परिवारों के लिए महंगा साबित होता है नगर निगम द्वारा शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

वार्ड 65 विवेकानंद नगर में सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण पर करीब 76 लाख रुपये, वार्ड 11 नंदग्राम में नए भवन के निर्माण पर करीब 1.80 करोड़ रुपये, वार्ड 56 चिरंजीव विहार में सौंदर्यीकरण पर करीब 80 लाख रुपये और वार्ड 60 श्याम पार्क मेन में करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 38 अर्थला में करीब 79 लाख रुपये और वार्ड 25 चाणक्य चौक में करीब 26 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवनों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। महापौर के अनुसार इन भवनों का लाभ संबंधित छह वार्डों के साथ आसपास रहने वाली बड़ी आबादी को भी मिलेगा। नगर निगम की योजना है कि इनका उपयोग स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाए।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सामुदायिक भवनों की बुकिंग पहले की तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। अधिकांश कार्य अवस्थापना निधि से कराए जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि इन भवनों के शुरू होने से लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध होगा।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें