स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीर

4 करोड़ की सड़क 6 महीने में उखड़ी, बनवीरपुर-खखरौला मार्ग पर भ्रष्टाचार की परतें उजागर

भारत-नेपाल बॉर्डर जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील, गन्ना किसानों से लेकर एसएसबी तक परेशान, पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल

4 करोड़ की सड़क 6 महीने में उखड़ी, बनवीरपुर-खखरौला मार्ग पर भ्रष्टाचार की परतें उजागर

लखीमपुर-खीरी। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण बनवीरपुर-खखरौला मार्ग पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क छह महीने भी नहीं टिक पाई। करीब 4.02 करोड़ रुपये की लागत से बनी 5 किमी लंबी सड़क की ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ गई है, गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।


उपलब्ध टेंडर रिकॉर्ड के अनुसार बनवीरपुर-इंद्रनगर-दाराबोझी-खखरौला घाट नेपाल सीमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 4.02 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। टेंडर 16 जून 2025 को अवार्ड किया गया और कार्य पूरा करने के लिए 365 दिन की अवधि निर्धारित थी। अप्रैल 2025 में ही शासन से इस मार्ग को मंजूरी मिली थी।


यह मार्ग केवल गांवों को नहीं जोड़ता, यह भारत-नेपाल आवागमन, व्यापारियों, गन्ना किसानों और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की लाइफ लाइन है। गन्ना किसान इसी मार्ग से उपज बेलरायां चीनी मिल तक ले जाते हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सड़क की मोटाई, बेस, सामग्री की लैब जांच कराई जाए। यदि कमी मिलती है तो दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें