स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

290 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल

290 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल

जिलाधिकारी ने सड़कों के निर्माण को लेकर शासन को भेजा प्रस्ताव

पायनियर ।  सोनभद्र

औद्योगिक विकास को गति देने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार सोनभद्र में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले में 13 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजे हैं। यह प्रस्ताव औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने, भारी वाहनों के सुगम आवागमन और स्थानीय लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती भी मिलेगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि औद्योगिक जरुरतों और स्थानीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। किरहुलिया से महुली विहार बॉर्डर तक 12 किलोमीटर, चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक 6.4 किलोमीटर, खड़िया से वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग तक आठ किलोमीटर, 4.9 किलोमीटर लंबी चुर्क सीमेंट फैक्ट्री लिंक रोड, 4.84 किलोमीटर लंबी चुर्क-भिलाई बंधी रोड के साथ ही 31 किलोमीटर लंबे पटवध-बसुहारी मार्ग, बर्दिया लिंक रोड, बिल्ली मारकुंडी स्थित तेज स्टोन क्रेशर प्लांट से विजय आईटीआई तक सड़क निर्माण, मीना बाजार घुरमा फीडर से मारकुंडी के कुनियांव टोला तक प्रस्तावित हैं।डाला क्षेत्र में भी सड़क संपर्क बेहतर करने की योजना है। 

यहां एक किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए, बग्गा नाला से डिग्री कॉलेज रोड तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क, नधिरा से बखिरवा तक 10 किलोमीटर सड़क के निर्माण एवं ओबरा में एक अन्य सड़क प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है उक्त सड़कों के निर्माण पर 290.50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पूर्व में भेजे गए सड़क निर्माण के चार प्रस्तावों को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एक अन्य प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया में है। जिन सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है, उनका निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

योगी सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप सड़क नेटवर्क का विस्तार सोनभद्र में औद्योगिक गतिविधियों, माल परिवहन और आमजन की आवाजाही को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बेहतर सड़क संपर्क से औद्योगिक इकाइयों को परिवहन सुविधा मिलने के साथ स्थानीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें