स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन

धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन

पायनियर संवाददाता।माधौगढ़

नगर में महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभासद नीरज वाल्मीकि के सौजन्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर एक में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास, महेश पतराही, प्रिंस द्विवेदी, सभासद अरविंद सेंगर, नीलू कनकने, सभासद रमाकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर के निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक मूलचंद निरंजन ने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत के माध्यम से जल्द ही जगह आवंटित कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि मंदिर का निर्माण कराया जा सके। विधायक के इस आश्वासन से समाज के लोगों में उम्मीद जगी। इस अवसर पर सभासद नीरज बाल्मीकि, सोनू, मुत्थु, राजेश, जीतू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें