स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

फंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंप

पति से अनबन के बीच डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी पत्नी

फंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंप

सरेनी, रायबरेली। थाना क्षेत्र के भीटा गांव में सोमवार को बंद घर के अंदर पंचायत मित्र का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने सात वर्षीय बेटे के साथ करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही है। हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की बात कही है। भीटा गांव निवासी विवेक कुमार बाजपेई 40 पुत्र दुर्गा शंकर बाजपेई गांव स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। उनके पिता दुर्गा शंकर बाजपेई और मां मनोरमा बाजपेई डलमऊ के मुराईबाग स्थित मकान में रहते हैं।

 विवेक की पत्नी प्रज्ञा अपने सात वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह विवेक ने धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीन के आॅपरेटर शिवा सिंह पुत्र शिवभान सिंह निवासी पूरे गौरन को बुलाया था। सुबह आॅपरेटर ने विवेक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा और आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजे से झांककर देखा तो आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के फंदे के सहारे विवेक का शव लटका हुआ था। आॅपरेटर ने इसकी सूचना सहनीपुर के पंचायत मित्र नीरज सिंह को दी।
नीरज ने ग्राम प्रधान को जानकारी दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रेम शंकर बाजपेयी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, उधर मृतक के माता-पिता भी घर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि मृतक के माता पिता के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर प्रवेश किया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विंध्य विनय रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें