स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत

पिता-पुत्र और चाचा की गई जान,पिस्टल और चार खोखे बरामद,आरोपी पुलिस हिरासत में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों की मौत का कारण बन गया। सोमवार सुबह ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ के पास खाली पड़ी जमीन पर कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे हुई। ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ के समीप खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। वहीं, बताया जा रहा है कि कार खड़ी करने को लेकर तिवारी परिवार और उनके पड़ोसी ऋषभ शुक्ला के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। लेकिन इस बार मामूली कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि तीनो की जिंदगी खत्म हो गई। इसी विवाद के दौरान फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने से पिता शिवाजी तिवारी (62), चाचा शिवेन्द्र तिवारी उर्फ शंभू तिवारी (55) और बेटा सुयश तिवारी (30) घायल हो गए। सूचना मिलते ही सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस व पुलिस वाहन से अस्पताल भिजवाया। 

पिता शिवाजी तिवारी
बेटा सुयश तिवारी

चाचा शिवेन्द्र तिवारी
आरोपी ऋषभ शुक्ला

हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद तीनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के आरोपी ऋषभ शुक्ला (30) निवासी ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता को तत्काल घेराबंदी कर मौके से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब घटना के कारणों, विवाद की परिस्थितियों और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस विवाद में तीन लोगों की जान चले जाने की  घटना ने एक बार फिर गुस्से में हथियार उठाने के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अपर्णा कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर जांच-पड़ताल की। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें