स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घाव

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का सचिवालय कूच

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का सचिवालय कूच

  • सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड के बैनर तले सोमवार को विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये किए जाने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने और उपनिदेशक प्रशासनिक पद का सृजन करने की मांग शामिल है। बहुगुणा ने कहा कि मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। वार्ता के दौरान मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक संबंधित शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर शासनादेश जारी करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें