स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा , महंगाई भत्ता, मकान किराया सहित कई मांगो को लेकर धरना जारी

कर्मचारियों ने बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन

10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा , महंगाई भत्ता, मकान किराया सहित कई मांगो को लेकर धरना जारी

बरेली। बरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय में जारी रहा। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे संविदा कर्मियों को नियमित करने और समान कार्य-समान वेतन लागू होने तक मौजूदा वेतन में तत्काल बढ़ोतरी की मांग उठाई है।

मनोज कुमार और अनुज मिश्रा की ओर से भेजे गए ज्ञापन में 10 लाख रुपये तक की फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ में नियोक्ता काअंशदान, मकान किराया भत्ता और ग्रेच्युटी देने की मांग की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों के पद सृजित करने, स्थानांतरण नीति बहाल करने और सेवाकाल में मृत्यु होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग भी उठाई गई है।कर्मचारियों ने आउटसोर्स कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने और नियमित भर्तियों में एन एच एम कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की है।

 कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।शुक्रवार को धरना में बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया इसके तहत 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध किया , 8 , 9 और 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। धरना दूसरे दिन भी जारी रहने से कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। धरना में अनुज मिश्रा , डॉक्टर राहुल बाजपेई, डॉक्टर ऋषभ , अमरीश , मनोज , डॉक्टर अतुल शर्मा , कुमारी बिंदु शर्मा , पंकज सिंह , सुरेंद्र कुमार , सुनील चैबे , डॉक्टर मनमोहन आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें