स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

दहेज के पांच लाख नहीं मिले तो कर डाली विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर केस

दहेज के पांच लाख नहीं मिले तो कर डाली विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर केस
-कांधला में धारदार हथियार से विवाहिता पर किया वार, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शामली। कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेल में एक विवाहिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कैराना निवासी शेरदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता उर्फ गुल्लो की शादी करीब छह साल पहले कांधला के मोहल्ला खेल निवासी उमर से हुई थी। शादी के बाद गुलिस्ता के दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर गुलिस्ता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। पिता के अनुसार, गुलिस्ता कई बार मायके पहुंचकर ससुरालियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दे चुकी थी। आरोप है कि 18 अगस्त को उसका पति उमर उसे लेने मायके आया था। इस दौरान उसने पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर गुलिस्ता की हत्या करने की धमकी दी थी। शेरदीन ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान घर के अंदर से चीख-पुकार सुनाई दी। परिजन अंदर पहुंचे तो गुलिस्ता गंभीर हालत में पड़ी मिली।
मायके पक्ष का आरोप है कि उसके देवर आसिफ ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति उमर, देवर आसिफ, सास शमीम बानो, ससुर महमूद और चचिया ससुर यासीन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें