स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ी

दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?

दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दुबई से आई एमिरेट्स की फ्लाइट से 6.5 Kg सोना बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में एक महिला समेत 8 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह सोने को चेन और ज्वेलरी की शक्ल देकर दुबई से भारत लाने की कोशिश करता था। आखिर तस्करी का यह तरीका क्या था और गिरोह कस्टम की नजर से बचने के लिए क्या करता था।


सोने को देखकर पहली नजर में हो सकता था धोखा तस्करों ने सोने को सामान्य ज्वेलरी जैसा दिखाने के लिए उस पर चांदी और काले रंग का स्प्रे किया था। यानी असली सोना अपनी चमक में नहीं, बल्कि रंग की एक परत के पीछे छिपा था। अधिकारियों ने जब इसे जब्त कर जांच की तो इसकी असली कीमत सामने आई।बरामद सोने का कुल वजन करीब 6.5 किलोग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई गई है। 

कैसे खुला राज फिर खुला 

दुबई से सोना लाने का पूरा तरीका जांच आगे बढ़ी तो मामला सिर्फ सीट के नीचे मिले तीन बैगों तक सीमित नहीं रहा। अधिकारियों ने उसी फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद एक महिला समेत 8 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य कथित तौर पर बार-बार एग्जिबिशन में शामिल होने के बहाने दुबई जाते थे। इसके बाद वापसी में सोने को चेन या ज्वेलरी के रूप में अपने साथ लाने की कोशिश करते थे। गिरोह का तरीका यही था कि सोने को ऐसी चेन या आभूषण की शक्ल दी जाए, जिसे देखकर वह सामान्य ज्वेलरी लगे। उन्हें उम्मीद थी कि इस तरह वे सुरक्षा और कस्टम जांच में आसानी से निकल जाएंगे और किसी को शक भी नहीं होगा।

एक जानकारी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया

इस बार उनकी यह तरकीब काम नहीं आई। कस्टम अधिकारियों को पहले से मिली सूचना के आधार पर फ्लाइट की जांच की गई और सीटों के नीचे छिपाए गए बैग बरामद कर लिए गए। इसके बाद पूछताछ और जांच के दौरान आठ यात्रियों की कथित भूमिका सामने आई। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब कस्टम विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और दुबई से सोना लाने के इस पूरे खेल के पीछे कितने लोग काम कर रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें