स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्ष

75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्ष

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। डालीगंज स्थित मानस मंदिर में बुधवार को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर का आयोजन स्व. डीपी बोरा की स्मृति में किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम ने पुनर्वास विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट और डेंटल टेक्नीशियन की मदद से लाभार्थियों का परीक्षण किया। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम दांत, कान की मशीन, घुटने व कमर की बेल्ट समेत विभिन्न उपकरणों के लिए परीक्षण किया गया। वहीं दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, वॉकर और व्हीलचेयर के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में 35 दिव्यांगजनों और 40 वरिष्ठ नागरिकों समेत कुल 75 लोगों का सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण किया गया।

 विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, कृपा शंकर मिश्रा, सोनू जायसवाल, अनुराग साहू, माला निगम, अनिल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें