स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

सफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

सफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

पारा क्षेत्र में लगातार मिल रहे अज्ञात शव, कई की अब तक नहीं हो सकी पहचान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे दूध मंडी में पिलर के पास सफेद चादर में लिपटा एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चादर हटाकर जांच की तो शव करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग का निकला। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे पिलर के पास चादर में लिपटा शव पड़ा देखा। 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बुद्धेश्वर चौकी पुलिस ने चादर हटाकर जांच की। बुजुर्ग ने बनियान और पैंट पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे दूध मंडी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बुजुर्ग की तस्वीर प्रसारित कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत देखकर उसके बेहद गरीब होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं परिजन शव को चादर में लपेटकर यहां छोड़कर तो नहीं गए। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पारा क्षेत्र में बुद्धेश्वर और हंसखेड़ा चौकी के आसपास पूर्व में भी कई अज्ञात शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

इनमें से कुछ शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि कई शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लगातार अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में भी चिंता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से मामले की पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें