मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जल ही जीवन का आधार, संरक्षण हमारा कर्तव्य: एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा

जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में जल संरक्षण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जल ही जीवन का आधार, संरक्षण हमारा कर्तव्य: एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा

जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में जल संरक्षण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण और जल के सदुपयोग की शपथ दिलाई।
एसपी ने कहा कि जल का संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा समाज में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय क्राइम सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए ‘कैच द रेन’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-अदनान खान

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →