’व्यापरियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा व्यापार मंडल - कंछल’

पायनियर सॅवाददाता। रूरा, कानपुर देहात
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पूर्व सांसद का आगमन कस्बे के पप्पू चाचा रेस्टोरेंट में हुआ जहां उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक के साथ जनपद के व्यापरियों कि समस्याओं को सुनकर नोट किया उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का पत्र बनाकर वो माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलेगे उन्होंने व्यापार मंडल के रुरा रेलवे-स्टेशन को जिले का मुख्यालय रेलवे-स्टेशन घोषित करवाये जाने के अभियान की सराहना की और कहा कि वो व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ दिल्ली चलकर माननीय रेल मंत्री से भेंट करके ज्ञापन देंगे और जिला कानपुर देहात की जायज मांग को मनवाने का काम करेंगे उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगानी चाहिए जिससे खुदरा व्यापार बर्बाद हो रहा है, उन्होंने बताया कि जी यस टी पंजीकृत व्यापरियों का स्वास्थ बीमा सरकारी कर्मचारियों की भाँति किया जाए, जी यस टी पंजीकृत व्यापरियों कि दुकान जलने का बीमा 1 करोड का किया जाए, सरकार द्वारा वसूल किया जाने वाला ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाए, विद्युत एवं ग्रहकर की कमर्शियल दरे घरेलू दरों के बराबर की जाए,बिजली बिल में फिक्स्ड एवं मिनिमम चार्ज लगाना समाप्त किया जाए, संपूर्ण देश में मंडी शुल्क की दर 1 प्रतिशत की जाए, सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन हो एवं सभी सर्वे छापे समाप्त किए जाए, दुर्घटना बीमा 10 से बढ़ाकर 25 लाख एवं व्यापारी पेंशन 3 से बढ़ाकर 10 हजार की जाए, जी एश टी पंजीकृत व्यापरियों के सस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए एवं विधानपारिषद और राज्य सभा में जी यस टी पंजीकृत व्यापरियों को 10 सीटों का आरक्षण दिया जाए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से विश्वास जताया हैं कि उपरोक्त सभी मांगों का समाधान करने का कार्य करेगी उन्होंने जिला एवँ नगर कार्यकारिणी रुरा के कार्यो की सराहना की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संघठन मंत्री श्री नीरज मिश्र , जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू, वरिष्ठ महामन्त्री पीयूष कौशल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप ओमर, प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर, उपाध्यक्ष प्रकास वर्मा, विजय वैश्य, सन्नी गुप्ता, नगर अध्यक्ष रुरा आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री रुरा कपिल मिश्रा, नगर अध्यक्ष सिकन्दरा अजय बाजपेई नगर अध्यक्ष अकबरपुर दुर्गेश शर्मा ,नगर उपाध्यक्ष रुरा जगदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता , नगर अध्यक्ष नगर गहलो दीपक गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रुरा ऋषि गुप्ता गल्ला कमेटी अध्यक्ष बाल कृष्ण ओमर, महामन्त्री लाला ओमर, प्रांतीय सदस्य सर्वेश ओमर, प्रांतीय सदस्य सौरभ तिवारी जिला संयुक्त मंत्री अंकित चैरसिया, प्रांतीय सदस्य हेमराज सिंह, प्रांतीय सदस्य शिवम ओमर व्यापार मंडल सदस्य सौरभ सिंह, पवन ओमर, गोपाल गुप्ता, हेमराज सिंह यादव, अखिल वर्मा, अन्नू गुप्ता, शक्ति गुप्ता, अंशु गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे!



