स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

वेस्ट यूपी में पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया

क्रोनिक हार्ट फेलियर से पीड़ित को मिला नया जीवन

वेस्ट यूपी में पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया

सहारनपुर। कार्डियाक केयर के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराते हुए, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नोएडा क्षेत्र में पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण कर, 56-वर्षीय मरीज तपस कुमार डेको नया जीवनदान दिया है। इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर अस्पताल की एक्पर्ट सर्जिकल दक्षता, चौबीसों घंटे क्लीनिकल तत्परता, और प्रशासनिक स्तर पर बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया है। डॉ अजय कौल, चेयरमैन कार्डियाक साइंसेज़, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के नेतृत्व में डॉक्टरों की मल्टीडिसीप्लीनरी टीम ने इस हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी को पूरा किया। मरीज श्री डे पिछले कई वर्षों से क्रोनिक हार्ट फेलियर से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता था और उन्हें सांस फूलने की गंभीर तकलीफ थी, जो कि दवाओं से नियंत्रित नहीं हो रही थी। ऐसे में यदि उनका तुरंत हार्ट ट्रांसप्लांट नहीं किया जाता तो उनके बचने की संभावना केवल 10 प्रतिशत ही थी। डॉ अजय कौल, चेयरमैन कार्डियाक साइंसेज़, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कहा, “श्री डे का हृदय इतना कमजोर पड़ चुका था कि उस पर किसी भी दवा या प्रक्रिया का असर नहीं हो सकता था, ऐसे में नया हृदय ही उन्हें जिंदा रखने का एकमात्र उपाया था। मोहित सिंह, रीजनल डायरेटर, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नोएडा में पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण हमारे अस्पताल तथा इस क्षेत्र में मरीजों के लिए किसी गर्वीली उपलब्धि से कम नहीं है। यह केवल हमारे डॉक्टरों और क्रिटकल केयर स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच समन्वय तथा टीमवर्क के चलते ही संभव हो पाया है जिन्होंने डोनर हार्ट को समय पर अस्पताल पहुंचाने में तत्परता का परिचय दिया। साथ ही, उस परिवार की हिम्मत तथा परोपकारिता की भावना भी सराहनीय है जिन्होंने अपने प्रियजन के अंगों को, दुःख की इस घड़ी में भी दान करने का बड़ा फैसला लिया। हम नोटो के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं, और उन सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस बड़े एवं महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में हमें हर कदम पर सहयोग दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें