मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

ग्रीनवुड के पुरातन छात्र का एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

कठिन परिश्रम व दृढ संकल्प से एसएसबी में कमीशन प्राप्त किया। पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे मुकेश भट्ट का एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उन्होंने आॅल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ग्रीनवुड के पुरातन छात्र का एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
  • कठिन परिश्रम व दृढ संकल्प से एसएसबी में कमीशन प्राप्त किया।

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे मुकेश भट्ट का एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उन्होंने आॅल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूर्व सैनिक भुवन चंद्र भट्ट के पुत्र मुकेश भट्ट ने एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद के लिए सफलता प्राप्त की है। मुकेश भट्ट ने अपनी कक्षा 12वीं तक की स्कूली शिक्षा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, सितारगंज से पूरी की है। विद्यालय में अपने अध्ययनकाल के दौरान मुकेश अत्यंत होनहार, अनुशासित और मेधावी छात्र रहे। स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके उपरांत गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी त्रिची (तमिलनाडु) से एमटेक पूरा किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात कॉपोर्रेट जगत के बजाय मुकेश ने देश सेवा का मार्ग चुना और कठिन परिश्रम व दृढ संकल्प से एसएसबी में कमीशन प्राप्त किया।
मुकेश की इस शानदार एवं ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक गोपाल सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य डा पुनीत गोयल, रवि कुमार अग्रवाल, गोकुलानन्द जोशी, मुकेश चन्द्र पन्त, इश्तिआक अहमद मलिक, प्रमोद कुमार मलकानी, शालिनी गर्ग, चित्रा शुक्ला, सुनीता गोयलने बधाई दी। कहा कि मुकेश की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी।