मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

लाखों की स्मैक बरामद, स्कूटी भी सीज पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और आपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ…

साझा करें WhatsAppFacebookX
121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • लाखों की स्मैक बरामद, स्कूटी भी सीज

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और आपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक युवक को 121.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित आर्य (24) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 121.95 ग्राम स्मैक के अलावा हीरो डेस्टिनी स्कूटी संख्या यूके04 एजी9041 बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।
मामले में कोतवाली मुखानी में एफआईआर संख्या 134/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रोहित कुमार, भानु प्रताप और भूपेंद्र जेष्ठा शामिल रहे।