स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

वन्यजीव सप्ताह की रंग लाई मुहिम, अधिकारियों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार

वन्यजीव सप्ताह की रंग लाई मुहिम, अधिकारियों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार

  • कार्यान्वयन: कॉर्बेट नेशनल पार्क में जनजागरण अभियान के सफल समापन पर वाइल्ड लाइफ वार्डन ने की मुलाकात
  • रोजगार व पर्यटन: ईको-टूरिज्म से प्रदेश के हजारों युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार, योजनाओं की हुई सराहना
देहरादून। कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनों व वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर आयोजित वन्यजीव सप्ताह के सफल समापन और जनजागरण अभियान के पूर्ण होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई है। बुधवार को मुख्य वन्यजीव वार्डन नीना ग्रेवाल, वन्यजीव वार्डन दिनेश सिंह मंगला, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला तथा राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोज ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट कर अभियान की सफलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान वन मंत्री को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित कॉर्बेट वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वार्ता के दौरान वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने बताया कि वन्यजीव प्रबंधन, संरक्षण की चुनौतियों और पारिस्थितिकी पर्यटन (ईको-टूरिज्म) को धरातल पर उतारने में वन्यजीव सप्ताह बेहद कारगर साबित हुआ है। इस दौरान विभिन्न गोष्ठियों व सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने कॉर्बेट की समृद्ध जैव विविधता, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों और संरक्षण के उपायों पर अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे। कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।

युवाओं को मिल रहा रोजगार : मंगला
देहरादून। वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उठाए गए कदम बेहद उत्साहवर्धक हैं। इस योजना के तहत न केवल कॉर्बेट, बल्कि आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा गया है, जिससे राज्य के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें