मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

आईएसएफ की कार्यकारी समिति में चुने गए यूपी के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार

लखनऊ/बेलग्रेड। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष दीपक कुमार (आईएएस) को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित बैठक में इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारी समिति (एक्जीक्यूटिव कमेटी) का सदस्य चुना गया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आईएसएफ की कार्यकारी समिति में चुने गए यूपी के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार

लखनऊ/बेलग्रेड। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष दीपक कुमार (आईएएस) को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित बैठक में इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारी समिति (एक्जीक्यूटिव कमेटी) का सदस्य चुना गया है। इसे भारतीय खेल प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

दीपक कुमार का चुनाव वैश्विक खेल प्रशासन में भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव का प्रतीक माना जा रहा है। उनके चयन से भारतीय स्कूली खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ युवा खिलाड़ियों के लिए वैश्विक प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर आईएसएफ के अध्यक्ष ज़ेल्को तनास्कोविक ने दीपक कुमार को कार्यकारी समिति का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, देशभर के खेल संघों, प्रशासनिक अधिकारियों और खिलाड़ियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भारतीय स्कूली खेलों के विकास में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

आईएसएफ के अध्यक्ष ज़ेल्को तनास्कोविक ने दीपक कुमार को कार्यकारी समिति का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी।