मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देश

समाजसेवा से संसद तक: पीएम मोदी विजन को बंगाल में आगे बढ़ाएंगे कुलदीप माइती, अमित शाह ने की नाम की सिफारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दिनों दिन और मजबूत हो रही है। रोज नेता लोग जुड़ रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा के साथ आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मजबूत करने की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
समाजसेवा से संसद तक: पीएम मोदी विजन को बंगाल में आगे बढ़ाएंगे कुलदीप माइती, अमित शाह ने की नाम की सिफारिश
समाजसेवा से संसद तक: पीएम मोदी विजन को बंगाल में आगे बढ़ाएंगे कुलदीप माइती, अमित शाह ने की नाम की सिफारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दिनों दिन और मजबूत हो रही है। रोज नेता लोग जुड़ रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा के साथ आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार काम कर रही है। सीएम शुभेंद्र अधिकारी के साथ केंद्रीय नेतृत्व कदम से कदम मिला रहा है। समाजसेवा और माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय, गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित नेता कुलदीप माइती को राज्यसभा के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद अमित शाह 2-3 बार दौरा कर चुके हैं और सरकार को निर्देश दिए। देश के होम मिनिस्टर अमित शाह जी के मार्ग दर्शन में कुलदीप माइती काम करेंगे और बंगाल विकास करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत-विकसित बंगाल’ के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कुलदीप माइती जैसे अनुभवी और जमीन से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता पर पार्टी नेतृत्व में गंभीर चर्चा हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा है कि बंगाल को ऐसे ही सेवा-भाव वाले नेतृत्व की जरूरत है।

उन्होंने हाल ही में माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन कर बंगाल की शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया और कहा था “सेवा ही हमारा संकल्प है।” पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि कुलदीप माइती के आने से बंगाल में BJP का सामाजिक आधार और मजबूत होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा रोजगार पर उनका स्पष्ट एक्शन प्लान है, जो PM Modi जी के नेतृत्व में बंगाल के विकास को नई गति देगा।

हॉल ही में कुलदीप माइती को भारतीय गौ सेवा परिषद, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।