स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

पायनियर समाचार सेवा। त्यूणी। चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक फोर्ड कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर करीब मशक्कत के बाद घायलों और मृतक के शव को बाहर निकाला। देर रात वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम कांस्टेबल नवीन सिंह की अगुवाई में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची‌। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि वाहन संख्या UP37P6641 (फोर्ड कार) चकराता मोटर मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में तीन लोग सवार थे। इनमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायल वाहन के पास फंसे हुए थे। जवानों ने सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की मदद से सावधानीपूर्वक गहरी खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही मृतक के शव को भी खाई से बाहर लाया गया। रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी  त्यूणी भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान दुर्गेश चौधरी (39 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि घायलों में सुनील मंडल (27 वर्ष ऋषभ  निवासी देहरादून के रूप में हुई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें