स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

त्योहारी सीजन में कटरा और जयनगर के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन में कटरा और जयनगर के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए
उत्तर रेलवे ने कई आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली से श्री माता
वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर-जयनगर के बीच विशेष एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली,
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली-कटरा मार्ग पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से 10
अक्तूबर को और 04086 कटरा से 11 अक्तूबर को चलेगी। दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 04485
नई दिल्ली से 11 अक्तूबर को और 04486 कटरा से 12 अक्तूबर को संचालित होगी। ये ट्रेनें
नई दिल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेंगी। वापसी में
कटरा से सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। मार्ग में सोनीपत, पानीपत,
अंबाला कैंट और जम्मू तवी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
अमृतसर-जयनगर मार्ग पर 20-20 फेरे
अमृतसर और जयनगर के बीच भी एक आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04652
अमृतसर से 16 अक्तूबर से 29 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 20 फेरे लगाएगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04651 जयनगर से 18 अक्तूबर से एक दिसंबर तक शुक्रवार, रविवार
और मंगलवार को 20 फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे
तथा ये दिल्ली जंक्शन, लखनऊ जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें