स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

पुलभट्टा में 1.20 किग्रा चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलभट्टा में 1.20 किग्रा चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक सवार

  • पुलिस ने अनुसार बरामद चरस की कीमत दो लाख रुपये

पायनियर समाचार सेवा। किच्छा। पुलभट्टा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों से 1.20 किग्रा चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बरामद चरस की कीमत पुलिस ने दो लाख रुपये से अधिक बताई है। एसएसपी अजय गणपति ने प्रैसनोट जारी कर बताया कि गुरुवार रात्रि पुलभट्टा टीम पुलिस गोला कट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने किच्छा की ओर से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1.20 किग्रा चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी प्राइमरी स्कूल के पास, बंडिया भट्टा किच्छा और प्रदीप कुमार उर्फ सोनू कश्यप पुत्र महेश प्रकाश निवासी शिव मंदिर के निकट बंडिया भट्टा किच्छा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लालकुआं से चरस लेकर आए थे। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उनकी बाइक को सीज कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपियों की नशा बेचकर कमाई गई संपत्ति की जांच भी की जाएगी। आरोपी सोनू कश्यप आसपास के क्षेत्र में सोनू भाई पुड़िया वाले के नाम से जाना जाता है। वह पूर्व में थाना किच्छा से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, का. मानवेंद्र धौनी, विजय कुमार व दीपचंद लोहनी रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें