स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

त्रुटिरहित और सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

त्रुटिरहित और सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

अम्बेडकरनगर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो स्लॉट में 07, 08, 09 अक्टूबर तथा 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के प्रथम स्लॉट के अंतिम दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।


विकास योजनाओं के प्रभावी नियोजन का आधार है जनगणना जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए।


डिजिटल माध्यमों से सटीक आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। शेष 28 फील्ड ट्रेनर्स को 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले द्वितीय स्लॉट में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रथम स्लॉट में प्रशिक्षित 60 फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें