मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

बीमारी से तंग आकर बीएड के अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर जान दी , परिवार में कोहराम

बीसलपुर-पीलीभीत। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे एक 30 वर्षीय बीएड अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है । सूचना पर पहुंची बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बीमारी से तंग आकर बीएड के अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर जान दी , परिवार में कोहराम

बीसलपुर-पीलीभीत। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे एक 30 वर्षीय बीएड अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है । सूचना पर पहुंची बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी स्वर्गीय सत्यपाल प्रजापति के 30 वर्षीय पुत्र सुरजीत प्रजापति पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार बीमारी के कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, जिससे वह बेहद निराश थे।

रविवार रात करीब 11 बजे सुरजीत खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए, सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बहन प्रज्ञा ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो सुरजीत का शव फंदे से लटका मिला।मृतक की बड़ी बहन राजकुमारी ने बताया कि माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और चारों भाई-बहन साथ रह रहे थे। सुरजीत बीएड का अभ्यर्थी था और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। उपचार से लाभ नहीं मिलने के कारण वह काफी तनाव में रहने लगा था। बहरहाल
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →