स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

ठेकेदार कल्याण सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

ठेकेदार कल्याण सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 में हुई बैठक, अधिशासी अभियंता ने ठेकेदारों की समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-1 कार्यालय में गुरुवार को ठेकेदार कल्याण सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन मौजूद रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष सैयद अफजल हुसैन ने ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं को अधिशासी अभियंता के समक्ष रखा। उन्होंने विभागीय कार्यों के दौरान आने वाली दिक्कतों और उनके समाधान की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया। इस पर अधिशासी अभियंता श्री जैन ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि ठेकेदारों की जायज समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात कही।
बैठक का संचालन समिति के महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग से ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

  • ये पदाधिकारी हुए शामिल

समिति में तेज बहादुर को संरक्षक, सैय्यद अफजल हुसैन को अध्यक्ष, तौकीर मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखराम और डोरी लाल को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को महामंत्री, समीउद्दीन मलिक को कोषाध्यक्ष, आफताब अली को संगठन मंत्री, राजेश कुमार को सह सचिव तथा मोहम्मद अयूब को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, ओमपाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ठेकेदार और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें