स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

लूट के आरोपी ने दुस्साहस कर पुलिस बल पर किया फायर, जवाबी कार्यवाही में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

लूट के आरोपी ने दुस्साहस कर पुलिस बल पर किया फायर, जवाबी कार्यवाही में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
कानपुर देहात: जनपद के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में दंपती से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हांसेमऊ में एक दंपती के साथ लूट की घटना हुई थी। इस मामले में थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में 28-29 जुलाई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड से जुड़े दो आरोपी मोटरसाइकिल से मूसानगर होते हुए देवीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने देवीपुर-मलासा रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया।

चेकिंग के दौरान सामने से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों आरोपी बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने लगे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान रितिक उर्फ चिप्पा (23 वर्ष) निवासी हारामऊ डेरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई। फरार आरोपी की पहचान सचिन निवासी रनियां डेरा के रूप में बताई गई है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस ने दंपती से लूटा गया वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, ₹6,000 नकद, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली होंडा एसपी मोटरसाइकिल बरामद की।

घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने तथा अन्य संबंधित धाराओं में नया मुकदमा भी दर्ज किया है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और लूट, चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रविकांत दुबे। कानपुर देहात।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें