स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

शहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊ

जगदंबा फाउंडेशन व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस दौड़ में 1200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊ
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते अध्यक्ष डा. आनंद किशोर पाण्डेय।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को होने वाली रन फॉर फ्रीडम इस बार फिटनेस के साथ देशभक्ति के संदेश का भी वाहक बनेगी।जगदंबा फाउंडेशन व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस दौड़ में 1200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू होने वाली इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका, पुरुष और महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

इस बारे में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन अध्यक्ष डा. आनंद किशोर पाण्डेय ने बताया कि रन फॉर फ्रीडम का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं और आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ शहीद भगत सिंह के विचारों और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के जीवन और विचारों से परिचित कराना जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रन फॉर फ्रीडम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें युवाओं के साथ अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

आयोजन सचिव संतोष जायसवाल ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए 3, 5 और 10 किमी की दौड़ रखी गई है। 3 किमी दौड़ 11 से 14 वर्ष, 5 किमी 15 से 18 वर्ष तथा 10 किमी 19 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए होगी। 3 और 5 किमी में बालक व बालिका तथा 10 किमी में पुरुष व महिला वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। सभी वर्गों में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

संयोजक देवेश कुमार ने बताया कि रूट को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को लखनऊ के प्रमुख मार्गों से गुजरने का अवसर मिले। दौड़ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हलवासिया क्रॉसिंग, हजरतगंज चौराहा, उदा देवी प्रतिमा, लक्ष्मण मेला तिराहा मार्ग, पुल, बीरबल साहनी मार्ग और ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए शाहनजफ रोड, राणा प्रताप मार्ग, अशोक मार्ग और मोती महल रोड से होकर पुनः केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रतिभागियों की सुविधा तथा दौड़ के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दौड़ के आयोजन में लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण की अगुवाई में उनकी पूरी टीम सहयोग करेगी। आयोजकों के अनुसार, 1200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।इस अवसर पर जनादेश फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष रूपेश मिश्रा, अनुराग सिंह चौहान, रितिका स्वर्णकार, अभिषेक कश्यप और आयुष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को बंगा गांव, लायलपुर जिला (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारियों में शामिल थे। 23 मार्च 1931 को राजगुरु और सुखदेव के साथ उन्हें फांसी दी गई थी। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ये होगी पुरस्कार राशि

3 किमी दौड़ के बालक व बालिका वर्ग के विजेता को 5-5 हजार रुपये, उपविजेता को 3,500-3,500 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 2,500-2,500 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 5 किमी में विजेता को 7-7 हजार रुपये, उपविजेता को 5-5 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 3,500-3,500 रुपये दिए जाएंगे।10 किमी पुरुष व महिला वर्ग में विजेता को 7-7 हजार रुपये, उपविजेता को 5-5 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3,300-3,300 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष व महिला वर्ग में विजेता को 7-7 हजार रुपये, उपविजेता को 5-5 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3,400-3,400 रुपये दिए जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें