स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंचसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंच

रामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंच

सांस्कृतिक परंपरा को जिंदा रखने के लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा निर्माण कार्य

रामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंच

बिहारीगढ़। विकासखंड मुजफ्फराबाद के ग्राम नवरंगपुर में करीब तीन दशक से चली आ रही रामलीला की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को अब स्थायी पहचान मिलने जा रही है। दुर्गा शक्ति रामलीला कमेटी की पहल पर गांव में स्थायी रामलीला भवन का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्रामीणों में भवन को लेकर खासा उत्साह है। दानदाताओं और समाजसेवियों के सहयोग से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 28 वर्षों से नवरंगपुर में दीपावली के अवसर पर रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। अब इस परंपरा को स्थायी आधार देने के लिए भवन तैयार किया जा रहा है, जिसके लेंटर का कार्य पूरा हो चुका है।
रामलीला भवन निर्माण में ग्राम प्रधान पूनम सैनी, दुर्गा शक्ति रामलीला कमेटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुल्किराज सैनी, समस्त ग्रामवासियों के अलावा आसपास के क्षेत्र के दानदाता और समाजसेवी सहयोग दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक आस्था और सहभागिता का प्रतीक है।
कमेटी के अनुसार भवन का उपयोग केवल रामलीला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी होगा। कमेटी ने भवन को 2027 तक पूर्ण करने की उम्मीद जताई है। इस वर्ष 24 अक्टूबर से रामलीला कार्यक्रम शुरू होगा, जिसकी तिथियों में बदलाव का अधिकार कमेटी के पास रहेगा। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें