स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

नशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

नशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के चचेरे भतीजे राजेश उर्फ गुड्डू और उसके साथी हरिराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि बुधवार देर रात गांव स्थित एक प्लाट में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भतीजे राजेश उर्फ गुड्डू और उसके साथी हरिराम के खिलाफ हत्या समेत गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गुरुवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राजेश ने बताया कि बुधवार देर रात उसने साथी हरिराम के साथ चाची के साथ बैठकर शराब पी थी। नशे में चाची से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। 

इसके बाद दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की पिटाई की और धक्का देने पर वह लोहे की चारपाई के पाये पर गिर गईं। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को प्लाट के पिछले हिस्से में झाड़ियों के बीच फेंक दिया और फरार हो गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें