स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

कप्तान की हनक से हांफ रहे अपराधी

कप्तान की हनक से हांफ रहे अपराधी

अंतर्जनपदीय गिरोहों पर ताबड़तोड़ प्रहार से टूट रही अपराध की चेन

शशिकांत दूबे। सुलतानपुर

जिले की कमान संभालने के बाद से पुलिस अधीक्षक चारू निगम की सख्त कार्यशैली का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले की पुलिस लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कर रही है। बीते कुछ दिनों के भीतर अंतर्जनपदीय चोर गिरोहों का पर्दाफाश, मोबाइल टावर चोरी करने वाले गैंग की गिरफ्तारी, वांछित अपराधियों पर शिकंजा और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई ने अपराधियों की नींद उड़ा दी है।

पुलिस कप्तान चारू निगम के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों, एसओजी और सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया गया है। इसका नतीजा यह है कि अपराध की कई बड़ी घटनाओं का खुलासा रिकॉर्ड समय में किया गया है। हाल ही में कुड़वार पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया। वहीं अखंडनगर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की।

जिले में चोरी, लूट, छिनैती और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो, मारपीट और छेड़खानी जैसे मामलों में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। कई चर्चित मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। एसपी चारू निगम की प्राथमिकता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। इसी रणनीति के तहत अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है, गैंग चार्ट तैयार किए जा रहे हैं और संगठित अपराध में शामिल तत्वों की आर्थिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस महकमे के जानकारों का कहना है कि कप्तान की स्पष्ट नीति और लगातार मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। जिले में सक्रिय कई गैंग या तो भूमिगत हो गए हैं या फिर जिले की सीमाएं छोड़ने को मजबूर हैं। जनपद में लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ संकेत मिल रहा है कि पुलिस अब अपराधियों के पीछे नहीं, बल्कि उनसे कई कदम आगे चल रही है। कप्तान चारू निगम की अगुवाई में चल रहा यह अभियान अपराधियों की कमर तोड़ने और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक साबित हो रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें