टेनिस: महाराष्ट्र के काशित नागराले और गुजरात के कनिष्क जेटली ने किया बड़ा उलटफेर

लखनऊ,पॉयनियर खेल संवाददाता। केसरी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में केसरी टेनिस अकादमी आदिल नगर-कल्याणपुर में खेली जा रही आइटा पुरुष एक लाख रुपये पुरस्कार राशि टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में महाराष्ट्र के काशित नागराले और गुजरात के कनिष्क जेटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े उलटफेर किए।

काशित नागराले ने टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय हरियाणा के जतीन नैन को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-2 से हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। वहीं गुजरात के कनिष्क जेटली ने आठवीं वरीय पंजाब के आदित्य तिंजानी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

अन्य मुकाबलों में हरियाणा के उपनिषद भारद्वाज ने तेलंगाना के राघव प्रभु को 6-4, 6-1 से पराजित किया। पंजाब के राहुल यादव ने गुजरात के देवराज गोहिल को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। छठी वरीय महाराष्ट्र के निरव शेट्टी ने दिल्ली के सागर कुमार को 6-1, 6-2 से हराया।

चौथी वरीय दिल्ली के वंश बिष्ट ने तेलंगाना के देवहर्षित नीलम को 6-4, 7-6 (7-4) से मात दी। दिल्ली के कनिष्क पाल ने हरियाणा के आर्यन जॉली को 6-2, 6-2 से हराया। सातवीं वरीय हरियाणा के जगमीत सिंह ने गुजरात के देव नंदसाना को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

पांचवीं वरीय हरियाणा के वंश नंदल ने कर्नाटक के सुहास सोमा को 6-2, 3-6, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। राजस्थान के आयुष शर्मा ने महाराष्ट्र के पार्थ देवरुखाकर को 6-3, 6-3 से हराया।

तीसरी वरीय कर्नाटक के सूरज प्रभोध ने महाराष्ट्र के अर्नव कोकणे को 6-3, 6-2 से हराया। हरियाणा के प्रशांत प्रोचा ने दिल्ली के तुषार मित्तल को 6-3, 6-3 से मात दी।

राजस्थान के अमित मूंड ने महाराष्ट्र के प्रणव निखिल को 6-4, 2-6, 6-2 से हराया, जबकि दिल्ली के रिकी चौधरी ने महाराष्ट्र के सूर्य काकड़े को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *