स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

फरीदाबाद में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटका मिला शव

फरीदाबाद में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटका मिला शव
  • माता-पिता काम पर गए थे, घर लौटने पर मिली बेटे की मौत की खबर
  • परिजनों ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कविता। फरीदाबाद
एसी नगर में बुधवार को 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।

मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एसी नगर निवासी सोनू अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहता है। सोनू वाहन चालक है, जबकि उसकी पत्नी घरेलू सहायक के रूप में काम करती है। घटना के समय दोनों काम पर गए हुए थे और घर पर उनके दोनों बेटे मौजूद थे।

परिजनों के अनुसार शाम को सोनू और उसकी पत्नी काम से वापस घर पहुंचे तो उन्हें छोटे बेटे तरुण की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। बच्चे के परिजनों ने एसी नगर निवासी एक युवक पर तरुण की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है।

थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें