मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को जबलपुर में दबोचा

वर्ष 2022 से रफरार था पशु क्रूरता का आरोपी पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने जनपद औरैया के थाना ऐरवा कटरा में दर्ज गोवंश तस्करी व जालसाजी के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी आरोपी को शुक्रवार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को जबलपुर में दबोचा

वर्ष 2022 से रफरार था पशु क्रूरता का आरोपी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने जनपद औरैया के थाना ऐरवा कटरा में दर्ज गोवंश तस्करी व जालसाजी के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी आरोपी को शुक्रवार मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमूद अहमद पुत्र नसीमुद्दीन, निवासी ग्राम मलिकपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह  ने बताया कि वर्ष 26 मार्च 2022 एक कंटेनर संख्या (यूपी 21 एन 3550) में गोवंश लादकर मुरादाबाद से औरैया जा रहा था।

जहां थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। जहां तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया था। इसी मामले में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में सूचना मिली कि आरोपी फरमूद अहमद ओम साईं कैरियर अशोक लीलैंड सेंटर गेट के आगे पाटन बाईपास से जबलपुर में मौजूद है और कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी फरमूद को गिरफ्तार कर लिया। इसके आलावा आरोपी फरमूद ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह आंध्र प्रदेश चला गया था। जहां ट्रक चलाने का काम कर रहा था।