स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

संगठित होकर किसान हित और कमजोर व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाएं कार्यकर्ता : राकेश टिकैत

संगठित होकर किसान हित और कमजोर व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाएं कार्यकर्ता : राकेश टिकैत

भाकियू ने किया राकेश टिकैत का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले, सरकार की नीतियों का विरोध

नागल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का रविवार सुबह कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सरसावा स्थित एक कार्यक्रम में जाते समय जौनपुर टोल प्लाजा पर उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर किसान हित और कमजोर व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाएं और उसे न्याय दिलाने का काम करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकारें किसान विरोधी नीतियां अपनाकर उसका उत्पीड़न कर रही हैं। फसलों के वाजिब दाम न मिलने से किसान के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत एकता में है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राज्यपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। स्वागत कार्यक्रम में अशोक कुमार, श्यामवीर सैनी, सुरेश सैनी, संदीप कुमार, सुखबीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें