उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक खान-पान को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से Shubha’s Homemade देहरादून में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस पहल के प्रोपराइटर पारितोष खंडूरी हैं। उनकी माता शुभा खंडूरी पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करने में महत्वपूर्ण सहयोग देती हैं, जबकि उनके पिता अरविंद कुमार खंडूरी अपने अनुभव और मार्गदर्शन से इस प्रयास को दिशा देते हैं।

Shubha’s Homemade की खासियत उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को उनके घरेलू स्वाद और पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत करना है। मंडवे की रोटी, मंडवा पराठा, जखिया आलू के गुटके, भट्ट की चुरकाणी, चैनसू, गहत के डुबके और भांग की चटनी जैसे पहाड़ी व्यंजन इसकी विशेष पहचान हैं। वहीं नॉन-वेज में पहाड़ी अंदाज में तैयार किए गए चिकन और मटन के विभिन्न व्यंजन भी ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। इसके साथ ही भारतीय और इंडो-चाइनीज़ व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

देहरादून में सर्विस देने वाला यह होममेड फूड ब्रांड छोटे कैटरिंग ऑर्डर, साप्ताहिक पॉप-अप, प्रदर्शनियों और विशेष आयोजनों के माध्यम से लोगों तक अपने व्यंजन पहुंचा रहा है। इसका उद्देश्य केवल भोजन परोसना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद और खान-पान की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है।

भविष्य में एक छोटे और खूबसूरत आउटलेट के माध्यम से इस घरेलू स्वाद को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने की योजना है।Shubha’s Homemade — घर का स्वाद, पहाड़ की खुशबू और परंपरा की पहचान।