पायनियर समाचार सेवा। नैनीताल। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर पालिका अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार सर्वे कर उनकी स्थिति का पूरा ब्योरा तैयार करने को कहा है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में कुल कितनी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, इनमें कितनी चालू हैं और कितनी खराब हैं, इसका स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार किया जाए। साथ ही खराब लाइटों की मरम्मत के लिए की गई कार्रवाई और ठीक कराई गई लाइटों की संख्या भी दर्ज की जाए।
उन्होंने नगर पालिका को प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कर्मचारी वाहन से विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करेंगे और खराब लाइटों को चिह्नित करेंगे। निरीक्षण के बाद खराब और दुरुस्त की गई लाइटों की वार्डवार रिपोर्ट प्रतिदिन कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि रात्रि में लोगों की आवाजाही को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए स्ट्रीट लाइटों का सुचारू रहना जरूरी है। खराब लाइटों की मरम्मत में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतते हुए उन्हें प्राथमिकता से ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर सख्त, हर वार्ड की रोज होगी पड़ताल, रोजाना देनी होगी रिपोर्ट
पायनियर समाचार सेवा। नैनीताल। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर पालिका अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार सर्वे कर उनकी स्थिति…