मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

विधायक पर गाली-गलौज और समर्थक को थप्पड़ मारने का आरोप

पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में जलभराव की समस्या को लेकर हुई बैठक के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। विधायक के साथ मौजूद पुलिसकर्मी पर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
विधायक पर गाली-गलौज और समर्थक को थप्पड़ मारने का आरोप

पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में जलभराव की समस्या को लेकर हुई बैठक के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। विधायक के साथ मौजूद पुलिसकर्मी पर भी शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

डीएम को दिए शिकायती पत्र में मानपुर निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि 18 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह अपने करीब 35 साथियों के साथ पंच प्रयाग आश्रम पर गांव में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द अपने सुरक्षाकर्मी पुलिसकर्मी राज कुमार के साथ वहां पहुंचे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, तालाब बंद होने के कारण गांव में घरों में पानी घुसने की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि प्रार्थना पत्र को लेकर विधायक नाराज हो गए और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि विधायक के कहने पर उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी राज कुमार ने प्रेमशंकर को भरी सभा में जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे वह वहां लगे कंटीले तार पर गिर गया और पैर में चोट लग गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद कुछ लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और उनमें मौजूद वीडियो डिलीट कराए गए। आरोप है कि बाद में मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। घटना से शिकायतकर्ता और उसके साथियों में रोष है।

कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने डीएम और एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और किसी भी दबाव के बिना जांच होनी चाहिए।

हरप्रीत सिंह चब्बा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ न्यूरिया थाने में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →