मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देश

पैसों की तंगी से परेशान दो बच्चों के पिता ने नहर में लगाई छलांग

-कटपुला पुल के ऊपर से आगरा नहर में कूदा दिवेश, मंदिर में पर्स और कीमती सामान रखकर निकला था घर से पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद पैसों की तंगी से परेशान होकर फ्लोरिडा सोसाइटी में परिवार के साथ रहने वाले दो बच्चों के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पैसों की तंगी से परेशान दो बच्चों के पिता ने नहर में लगाई छलांग

-कटपुला पुल के ऊपर से आगरा नहर में कूदा दिवेश, मंदिर में पर्स और कीमती सामान रखकर निकला था घर से

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
पैसों की तंगी से परेशान होकर फ्लोरिडा सोसाइटी में परिवार के साथ रहने वाले दो बच्चों के पिता दिवेश ने शुक्रवार को आगरा नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उसने कटपुला पुल के ऊपर से नहर में छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिवेश के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक की उम्र करीब पांच वर्ष और दूसरे की उम्र करीब दो वर्ष है। बताया जा रहा है कि नहर में छलांग लगाने से पहले दिवेश अपना पर्स और कुछ कीमती सामान मंदिर में रखकर गया था। इसके बाद वह कैटपुला पुल पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि दिवेश पिछले कुछ समय से पैसों की तंगी को लेकर परेशान था।

हालांकि नहर में छलांग लगाने के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव दल की मदद से आगरा नहर में दिवेश की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
————