मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में भक्तिमय वातावरण में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

लखनऊ, पायनियर। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा से लेकर मध्यरात्रि में जन्मोत्सव, पूजन और आरती तक पूरा परिसर भक्ति एवं…

साझा करें WhatsAppFacebookX
35वीं वाहिनी पीएसी में भक्तिमय वातावरण में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
35वीं वाहिनी पीएसी में भक्तिमय वातावरण में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

लखनऊ, पायनियर। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा से लेकर मध्यरात्रि में जन्मोत्सव, पूजन और आरती तक पूरा परिसर भक्ति एवं उल्लास से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश आलोक सिंह रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता बृजलाल, पुलिस महानिदेशक रेलवे/जीआरपी प्रकाश डी, अपर पुलिस महानिदेशक पावर कॉरपोरेशन डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग किरीट राठोड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक भवन/कल्याण मोहम्मद इमरान, 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार तथा सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल सहित वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर वाहिनी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण स्मरण किया।मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जन्मोत्सव के बाद विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, कर्तव्य, धर्म और कर्मयोग के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।