मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत विधानसभा में सतेन्द्र मौर्य का बूथ स्तर पर जनसंपर्क, 2027 के लिए सपा समर्थन की अपील

पीलीभीत। विधानसभा क्षेत्र 127 पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता सतेन्द्र मौर्य ने दर्जनों गांवों में बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पीलीभीत विधानसभा में सतेन्द्र मौर्य का बूथ स्तर पर जनसंपर्क, 2027 के लिए सपा समर्थन की अपील

पीलीभीत। विधानसभा क्षेत्र 127 पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता सतेन्द्र मौर्य ने दर्जनों गांवों में बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि आज देश और प्रदेश में संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और लगातार बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दे आम जनता के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों को दी। साथ ही वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता से किए गए वादों और घोषणाओं को भी विस्तार से बताया।

सतेन्द्र मौर्य ने लोगों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में बदलाव का रास्ता मजबूत होगा। उन्होंने बूथ प्रभारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान पार्टी के सम्मानित बूथ प्रभारियों एवं गांव के प्रमुख लोगों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सतेन्द्र मौर्य का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों की उत्सुकता और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →