स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

श्रद्धालुओं ने की राधा-कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा

श्रद्धालुओं ने की राधा-कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा

छोटे बच्चों ने महाभारत के दृश्यों का मनमोहक चित्रण किया,देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नगर निगम द्वारा जीआईसी सभागार में रासलीला का आयोजन किया गया। महापौर की माता पूर्व सभासद श्रीमती संतोष सिंह और कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुधीर पंवार की माता श्रीमती शारदा पंवार ने राधा-कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और रिबन काटकर शुभारंभ किया।
सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में राधादास वसंत और अंकुश बाटला की जोड़ी ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। छोटे बच्चों ने महाभारत के दृश्यों का मनमोहक चित्रण किया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। सहसंयोजक संजय फुटेला ने मेला गुघाल की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला।
राधा-कृष्ण की झांकी पर महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सभापति मुकेश गक्खड़, व्यापारी नेता राजकुमार मक्खड़, मेला संयोजक संजय सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, सीनियर वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा और महिला नेत्री सरोज शर्मा ने पुष्प वर्षा की। पूरे सभागार में राधे-कृष्ण के जयघोष गूंजे।
संयोजक पार्षद सुधीर पंवार व सहसंयोजक संजय फुटेला ने महापौर डॉ. अजय कुमार, राजीव गुंबर, एससीएसटी आयोग सदस्य महीपाल वाल्मीकि, मुख्य अतिथि पूनम अरोड़ा, व्यापारी नेता शीतल टंडन, उद्यमी रविंद्र मिगलानी, नवीन मिड्ढा, पं. अरुण, यशपाल त्रेहन, दल नेता राजेंद्र कोहली, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रोहिला, प्रवेश धवन, अल्पना तलवार, रीटा सिंह, पार्षद नीरज शर्मा, सोपिन पाल, नितिन जाटव का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संचालन रवि जुनेजा ने किया। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें