मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शाहजहांपुर की बेटी शोध में लगा रही है पंख।

शाहजहांपुर की बेटी सना परवीन, पुत्री सेवानिवृत्त श्री सुबेदार शाह, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, अजमेर में पर्यावरण विज्ञान विषय में पीएच.डी. शोधार्थी सना परवीन का चयन प्रतिष्ठित 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल एनर्जी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शाहजहांपुर की बेटी शोध में लगा रही है पंख।

शाहजहांपुर की बेटी सना परवीन, पुत्री सेवानिवृत्त श्री सुबेदार शाह, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, अजमेर में पर्यावरण विज्ञान विषय में पीएच.डी. शोधार्थी सना परवीन का चयन प्रतिष्ठित 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज (SET2026), मलेशिया में शोध प्रस्तुति के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सना परवीन इस सम्मेलन में भारत से चयनित तीन शोधकर्ताओं में से एक हैं, जिन्हें अपने शोध कार्य के मौखिक प्रस्तुतीकरण के लिए चुना गया है। वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शोध विषय “इफ़ेक्ट ऑफ़ लाइट स्ट्रेस आन डिजाइन अलगे बैक्टीरिया मॉडल पर एमूलिओरेशन ऑफ़ फ्यूल बरथी लिपिडस ” प्रस्तुत करेंगी। सना अपने पीएच.डी. शोध कार्य को डॉ. शैलेश कुमार पाटीदार के निर्देशन में पूरा कर रही हैं। उनका शोध शैवाल-बैक्टीरिया अंतःक्रिया, फाइकोस्फेरिक बैक्टीरियल क्वोरम सेंसिंग अणुओं तथा अल्गल बायोफ्यूल एवं पिउफास उत्पादन में उनकी भूमिका पर केंद्रित है।

उनका शोध कार्य सतत ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश रहा है, जिसमें प्रकाश तनाव और सूक्ष्मजीवी अंतःक्रियाओं के माध्यम से ईंधन-योग्य लिपिड उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सना परवीन को पिछले वर्ष प्रतिष्ठित CSIR-Direct Senior Research Fellowship (CSIR-HRDG) भी प्राप्त हुई थी। उनके उच्च प्रभाव वाले शोध प्रकाशनों और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर चयन से शाहजहांपुर जिले का गौरव बढ़ा है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →